आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से देश की आजाद के लिये शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों की गाथा को जन-जन तक पहुंचा रहे-अश्वनी साहू

पाटन। आजादी के 75 वें वर्षगाँठ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आज भारत जोड़ो पदयात्रा एवं आजादी की गौरव यात्रा सेलूद के भाटापारा में बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। पदयात्रा सेलूद गांधी चौक से होकर बाजार चौक, सेलूद चौक होते हुए चुनकट्टा, मुड़पार,महकाकला होकर महकाखुर्द में समापन होगा।

बजरंग चौक सेलूद में सभा को सम्बोधित करते हुए। मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से देश की आजाद के लिये शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों की गाथा को जन-जन तक पहुंचा रहे है। देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्य अर्पित करने वाले महापुरुषों ने ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था जहां ऊंच नीच भेदभाव ना हो सब एक सामान हो लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देश मे अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी के आह्वान में गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 में को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुवात किया था। कांग्रेस का देश को आजादी दिलाने में गौरवशाली इतिहास है। इस दौरान राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मेहत्तर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, राकेश ठाकुर,पुरुषोत्तम तिवारी,खिलेश मार्कण्डेय,सुरेंद्र गायकवाड़, लोकेश्वर साहू,भागवत बंछोर,देवेंद्र साहू,सालिक साहू, श्यामलाल साहू,बल्लू राय, अजय राजपूत, प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी,ललित सिन्हा,धर्मेंद्र वर्मा,संतोष वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *