पाटन– NMMSE परीक्षा 2022-23 के संबंध में समस्त नोडल टीचरों का स्वामी आत्मानंद विघालय पाटन में बैठक आयोजित किया गया।
उक्त बैठक मे विकास खंड पाटन के शासकीय या अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते है। सत्र 2021-22 में विकास खंड पाटन के 117 बच्चों का चयन हुआ है इन बच्चों को कक्षा 9 वी से 12 वी तक प्रतिमाह 1000₹ छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
उक्त बैठक में टी आर जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदीप महिलांगे व श्रीमती सविता देश लहरे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती प्रमिला चंद्राकर प्राचार्य कन्या उ. मा.वि.पाटन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कमल देवांगन प्रभारी के द्वारा आवेदन भरने,जमा करने एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ विकास खंड कार्यालय पाटन में अंतिम तिथि के पूर्व जमा करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिक्षा विभाग में नोडल शिक्षकों की बैठक,,,
