कांग्रेस ने आजादी की गौरव पदयात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, महंगाई-बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को कोसा

उतई ।प्रदेश संगठन के निर्देश में देश की आजादी के 75 वर्ष गाँठ पर भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस ने आज़ादी की गौरव -यात्रा दुर्गग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मंचादुर ,घुघसीडीह, खोपली एवं नगर पंचायत उतई में निकाली गई और इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर साल श्री फल से सम्मनित किया गया और उनके परिवार जनों से भेंट मुलाकात करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस पदयात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विद्यायक ताम्रध्वज साहू शामिल हुये।
 स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अवसर पर कांग्रेस ने आज आजादी की गौरव पद यात्रा निकाली । इस पदयात्रा में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तिरंगे लहराते हुए। लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा पूरे देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयघोष के साथ मचांदुर के गलियारों से होते हुए नगर पंचायत उतई के विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। गौरव यात्रा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।उसीतरह आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के राष्ट्र के नव निर्माण की भूमिका को भी नहीं भुला जा सकता।जिसे देश आदि अनन्त तक याद करेगा।
इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब यह समय है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। महात्मा गांधी ने अहिंसा के संदेश पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्री साहू ने आगे कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में कांग्रेस ने अहम योगदान दिया है। इस समय देश में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य चुनौतियां है जिनका समाधान करने में मौजूदा मोदी सरकार विफल रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम बहुत अधिक है। अमेरिका के डालर के मुकाबले रुपये का मूल्य अस्सी के करीब पहुंच गया है। आम लोगों का महंगाई में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यह कांग्रेस ही थी जिसके समय में महंगाई पर काबू था। इस मौके पर कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जगदीश दीपक गुरुजी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, विधयाक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सेन,मुकुंद भाऊ,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ,विधायक प्रतिनिधि पिलेश्वर साहू, समस्त पार्षद गण रिसाली ,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ,बहादुर नेताम,प्रहलाद वर्मा एवं पार्षद गण ,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, सदस्य मंडी बोर्ड तारकेश्वर चन्द्राकर, जनपद पंचायत लेखन साहू , दीपिका चन्द्राकर, राकेश हिरवानी,रूपेश देशमुख, डोमन भारती , ज्ञानेश्वर मिश्रा,नोहर साहू, हरेन्द्र देव ,मनीष चन्द्राकर,प्रदीप चन्द्राकर , भरत चन्द्राकर, तोषण साहू ,समस्त सभापति गण एवं जनपद सदस्य सरपँच ग्राम गीता बैकुंट महानद, सरपँच चिरपोटी पोषण साहू,सरपँच मंचादुर दिलीप साहू, सरपँच घुघसीडीह गोवर्धन बारले,खोपली सरपँच मंजू वर्मा, उपसरपंच प्रदीप पाटिल एवं पंच गण, पदयात्रा के समस्त प्रभारी गण ,राजीव युवा मितान क्लब समस्त सदस्य ,गौठान अध्यक्ष गण ,सदस्य संग़ठन के सभी प्रकोष्ट ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग,किसान कांग्रेस, एन एस यू आई, सहित साथ ही इस पदयात्रा में जिला ,ब्लॉक पदाधिकारी, मोर्चा संघठन प्रकोष्ट विभाग , बुथ प्रभारी,जॉन प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *