छुरा पुलिस की मानवीय कार्य ,,,,80 वर्षीय महिला को सुखा नदी टापू से सुरक्षित बचाया


छुरा……मामला थाना छुरा का है जहां दिनांक 11.08.2022 को छुरा पुलिस को सूचना मिली कि कोसमबुडा सुखा नदी के बीचों बीच बने टापू पर कोई व्यक्ति फंसा हुआ है। की सूचना पर जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक श्री जे आर ठाकुर के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में छुरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक किया गया। रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी से पहले तो कुछ भी दिखाई नही दिया किंतु नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद दो पुलिस जवान इंदल ठाकुर और टिकेश्वर यादव द्वारा गले तक बह रही नदी को पार कर टापू तक पहुंच कर देखा तो वहां 80 वर्षीय महिला टापू पर फंसी हुई थी जिसे जवानो द्वारा सुरक्षित नदी पार कराया गया। महिला का स्वास्थ्य ठीक नही होने से शीघ्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ पर महिला ने अपना नाम फुलबाशन बाई निवासी ग्राम कोरासी की रहने वाली बताई। जो दिनांक 09.08.2022 को कोरासी से पैदल अपने नतनीन के घर ग्राम भरुवामुडा जाने निकली थी जो रास्ता भटक गई जो दिनांक 11.08.2022 को सुखा नदी के टापू में जामुन पेड़ पर दातुन तोड़ने गई थी जहां पर बारिश से नदी में पानी का बहाव तेज हो जाने से नदी पार नहीं कर सकी और उसी टापू में ही बैठी रही। जिसे छुरा पुलिस के जवानों द्वारा रात के अंधेरे में सुरक्षित नदी पार कराया और उनके पुत्र मिलुराम पटेल को सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *