भूतेश्वरनाथ महादेव में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की पूजा अर्चना,प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रात 8 बजे भूतेश्वरनाथ महादेव में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्री अग्रवाल यहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। चूंकि अंतिम सोमवार होने के कारण दिनभर मंदिर में कांवरियों सहित श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। श्री अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूतेश्वरनाथ महादेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, आशीष शर्मा, गफ्फू मेमन, सुरेन्द्र सोनटेके, अजय रोहरा, भुतेश्वरनाथ सेवा समिति के बलेश बिसेन, देवराम पटेल, पलटन ध्रुव, यशवंत ध्रुव, बिसेलाल ध्रुव, कुंजलाल पटेल, बालकुमार बिसेन सहित इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *