सावन के आखिरी सोमवार को केसरा में बवाल,उपसरपंच को लात घुसा से मारा

पाटन। सावन के आखिरी सोमवार की केसरा में बवाल हो गया। ग्राम के तीन युवक ने शराब के नशे में केसरा के उपसरपंच नरेंद्र साहू को लात मुक्का से इतना मारा की उसके आंख के नीचे काफी खून निकल रहा है। उपसरपंच का सिर भी फट गया है। बीच बचाव करने सरपंच भागवत सिन्हा व अन्य ग्रामीण पहुंचे थे। उन लोगों से भी युवकों ने हुज्जत की। उपसरपंच की हालत काफी खराब है। वे ठीक से खड़े नही हो पा रहे है। पाटन अस्पताल में ले जाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केसरा में सावन माह के आखिरी सोमवार को गॉव के ही प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक का आयोजन था। इसके बाद भंडारा भी रखा गया। जिसमें ग्रामीण शामिल हुवे। समापन के बाद सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीण बैठे थे। और घर घर तिरंगा अभियान कब और कैसे करना है इसकीं चर्चा कर रहे थे। सरपंच भागवत सिन्हा ने बताया कि चर्चा कर ही रहे थे उसी वक्त संजय सेन अपने साथियों के आया और बहसबाजी करने लगे। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। सब अपने अपने घर जाने निकले। कुछ ही दूरी पर संजय सेन , ईश्वर निषाद, टीका सिन्हा ने उपसरपंच को रोककर मारपीट करना शुरू कर दिया। उपसरपंच ने अपने आपको बचाने आसपास के लोगों की मदद मांगी, उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सरपंच सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे। युवकों ने उपसरपंच की जमकर पिटाई कर दिया। बताया जाता है की ईश्वर निषाद कांग्रेस के पिछड़ा मोर्चा के जामगांव आर ब्लाक के अध्यक्ष है,नरेंद्र सही उपसरपंच को इतनी बुरी तरह से मारा गया है जिससे उनका सिर फट गया है। साथ ही आंख के निचे मुक्का पड़ने से आँख में सूजन और दर्द हो रहा है। पाटन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जबकि उपसरपंच ही हालात खराब होते जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *