बरसते पानी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मंत्री बृजमोहन ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
आजादी के अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार की शाम हर घर तिरंगा अभियान को लेकर इसके संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बरसते पानी में स्थानीय दुर्गा मंदिर से तिरंगा चौक से में बाजार बस स्टैंड होते हुए गौरवपथ के बाद शारदा चौक में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति जागृत करने का अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रत्येक नागरिकों को आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर उत्साह और उमंग दिखाना है। उन्होंने आव्हान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में तिरंगा फहराए और गरिमामय उत्सव मनाए। उनके साथ तिरंगा यात्रा में स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। देशभक्ति भावना के लिए वातावरण हम सबको निर्मित करने की जरूरत है। भाजयुमो को मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाले जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्र के समापन शारदा चौक में नागरिकों को सम्बोधित करते हुए इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए अपील किया कि हर घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का मिसाल कायम करें।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, बलदेवसिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, आशीष शर्मा, अनूप भोंसले, मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, मंडल अध्यक्ष छुरा पीलूराम यादव, धनंजय नेताम, पारस ठाकुर, फारुख चौधरी, राधेश्याम सोनवानी, रिजवान मेमन, वंशगोपाल सिन्हा, रितेश यादव, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिए, अर्चना उपाध्याय, चंपेश्वरगिरी गोस्वामी, रमेश सिन्हा, विनोद नेताम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंदठाकुर, ट्विंकल डोंगरे, लेखराज नाग, नोखे यादव, कुंदन रामटेके, अविनाश कुटारे, राजेश निर्मलकर, जोगन यादव, राघवेंद्र बाम्बोडे, अविनाश दीवान, शिवांश त्रिपाठी, सागर सिन्हा, अजय डोंगरे, खामेश ध्रुव, किशन साहू, शत्तु निषाद, ऋषि निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *