देवरी बंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी के तीनो जोन क्रमश:पिनकापार, देवरी एवं सुरेगांव की संयुक्त बैठक देवरीबंगला मे आयोजित की गई। ब्लाक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, केजूराम सोनबोइर विशेष रुप से आमंत्रित किये गये। तीनो जोन अध्यक्ष संजीवकुमार चौधरी, दुर्गा ठाकुर, इंदरमन देशमुख, सेक्टर प्रभारी ऐन कुमार साहू , विजय तारम, ढाल ठाकुर, गज्जू राम, भूपेश नायक, सुमन सोनबोईर,शांति भट्ट, खेमबाई,युगलकिशोर साहू, नरेंद सहारे, खुशी ठाकुर ,टीकम भुआर्य सहित बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक मे भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा के विषय पर चर्चा किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजीव चौधरी ने बताया कि पद यात्रा का समय सुबह 10 बजे से निम्नानुसार आयोजित की गई है। 09 अगस्त को साल्हे बाजार, मनकी, राघोनवागांव, रीवागहन, मार्री देवरी बस स्टैंड तथा 10 अगस्त को मुजगहन, सी बी नवागांव, बोईरडीह, टटेंगा चौक मैं दूसरा दिन का समापन होगा।
भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
