उतई में 73 लाख की लागत से बनी चिकित्सक आवास का गृह मंत्री ने किया लोकार्पण

रोशन सिंह@उतई।छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन दुर्ग द्वारा चिकित्सक आवास टू एफ टाईप एवं कर्मचारी आवास निर्माण टू जी टाईप निर्माण लागत 73 लाख का लोकार्पण समारोह का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की।विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नंदकुमार सेन विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख थे।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अरविंद शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर हुई। उसके बाद गृहमंत्री ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की आवास बनने से डाक्टरों एवम कर्मचारियों को सुविधाएं मिलेगी। इसके साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि कालीन इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।मंत्री जी ने पुराने जर्जर कक्ष को बनाने की बात कही।स्वास्थ्य केंद्र में लोगो को हरसंभव सुविधाएं मिले ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा।इस दौरान गृहमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार, नगर पंचायत लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा भीषम हिरवानी खंड चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र बेलचंद्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ भगत खुमान साहू प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी दीपमाला देशलहरे किरण गोस्वामी पदूम साहू अरुण वर्मा भावेश साहू कैलाश देवांगन संजय गिरी प्रेमनारायण साहू जामवंत गजपाल घनश्याम गजपाल रूपेंद्र साहू नीलम मारकंडे सतीश पारख मुकेश साहू अजय वर्मा नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के समाप्ति पंचायत सामुदायिक भवन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी का 73 वे जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *