छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई का हुआ पुर्नगठन।,,,,,,,चेतन सिंह परिहार बने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन अध्यक्ष”

पाटन। त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन का पुर्नगठन किया गया। 6 अगस्त 2022 दिन शनिवार को पाटन में फेडरेशन की आवश्यक बैठक आहूत की गई। सर्व सहमति से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए चेतन सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष, राजकुमार बघेल व टेकेश्वर प्रसाद यदु उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू सचिव,कमलकांत देवांगन सहसचिव, भागेश देवांगन कोषाध्यक्ष, सोहन ठाकुर मीडिया प्रभारी, शेषनारायण निषाद,ऋषि कुमार यादव,पुरषोत्तम ध्रुव,टोमन लाल साहू,ज्ञानेश्वर द्विवेदी कार्यकारिणी सदस्य व जिला कार्यकारिणी के लिए मोहन लाल यादव व विनोद कुमार देवांगन के नाम का अनुमोदन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की मुख्य मांग वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, डी ए/hra के लिए होने वाले आगामी आंदोलन के लिए रणनीति हेतु चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुह मीठा कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मोहन लाल यादव ने बैठक समाप्ति पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *