अभाविप जामगांव आर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा

जामगांव आर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 74 वां स्थापना दिवस 9 जुलाई के बाद से ही सभी नगर ईकाई की सत्र 2022-23 के लिए नवीन कार्यकारणी बन रही है। रविवार दिनांक 7 अगस्त को जामगांव स्थित साहू भवन में जामगांव नगर की नई कार्यकारिणी घोषणा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी व जिला संयोजक नागेश्वर यादव द्वारा नवीन नगर मंत्री के रूप में दिव्यांश तिवारी की घोषणा की गई। जिसके पश्चात नगर मंत्री दिव्यांश तिवारी के द्वारा संपूर्ण नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई नगर सह मंत्री डोमेन्द्र डहरे, कार्यालय मंत्री थानेश्वर साहू महाविद्यालय प्रमुख तुमेश चंद्राकर , नगर तकनीकी प्रमुख ,सोशल मीडिया प्रमुख हितेश बालकिशोरे , ,एस.एफ.डी प्रमुख तुषार साहूव एस.एफ.एस. प्रमुख कुणाल मांडवी राष्ट्रीय कलामंच दुष्यंत साहू क्रीड़ा प्रमुख वेदप्रकाश साहू विद्यालय प्रमुख दीपचंद यादव व कार्यकारिणी सदस्य आयुष यादव देवेश साहू व विशेष आमंत्रित सदस्य नागेश्वर यादव,अभिषेक साहू बने|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *