शिक्षक के सेवानिवृत होने पर सम्मान दी गई बिदाई,,

पाटन —विकासखंड के संकुल केंद्र बटंग में सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला बड़े औरी के शिक्षक बिरेंद्र कुमार शर्मा को ससम्मान विदाई दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन टी आर जगदल्ले,हाई स्कूल बटंग के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित सिन्हा,तुलाराम नायक, संकुल समन्वयक बी एन नायक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता वह समाज को सदैव दिशा निर्देश प्रदान करता रहता है, शिक्षक का पद सभी पदों में सर्वोत्तम होता है और इस गरिमा को बनाए रखना शिक्षक की प्रथम जिम्मेदारी होती है जिसे वह अपने स्कूल में बखूबी करता है। शिक्षक शर्मा ने अपनें शिक्षकीय जीवन के बारे अनुभव बताये उन्होंने कहा कि वे हमेशा शाला के बच्चों के लिये बेहतर करने का प्रयास किया। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक बिरेंद्र कुमार शर्मा के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनायें दिये।समारोह मे संकुल केंद्र बटंग के सभी शिक्षक शिक्षिकायें, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य ग्रामवासी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *