- हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचेंगे , आयोजन की तैयारी जोरों से
रानीतराई । दुर्ग जिला के अंतिम छोर खारुन नदी तट बसे महाकाल की नगरी ग्राम कौही महाकाल मंदिर परिसर स्थित स्वयंभू शिवलिंग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाले सोमवार 08 अगस्त को मंदिर समिति बोल बम सावन कावरिया मेला ,रुद्राभिषेक व महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 8 बजे सुबह स्वयंभू शिव जी के जलाभिषेक से होगा। हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित कृष्ण कुमार तिवारी पाटन वाले के करकमलों संपन्न होगा। यह कार्यक्रम का आयोजन श्री महाकाली और श्री हनुमान मंदिर विहिप ईकाई कौही के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे बोलबम समिति कौही सहित अंचल के ग्रामों के समिति सिलघट, सुपेला, सेमरा जरवाय, बोरेन्दा एवं समीपस्थ ग्राम सर्वोदय समिति कोही, बजरंग दल समिति ,पंचकोसी समिति, दुर्गावाहिनी महिला स्व सहायता समूह एवं समस्त स्व-सहायता समूह कौही का भी सहयोग रहेगा। आयोजन में एक दिवस पूर्व ही मंदिर परिसर में शाम से सेकडो की भीड़ एकत्रित हो जाती है जिसके लिए रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम कविता वासनिक कृत “रंग झांझर “कार्यक्रम रखा गया है।
अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने बताया कि इस वर्ष अन्य वर्षो की अपेक्षा अधिक शिव भक्त जल अभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है जिसकी सारी तैयारी कर ली गई है प्रशासन को भी इसको सूचना दे दी गए है समिति द्वारा पूरी श्रद्धा से श्रवण मास के अंतिम सोमवार को जलअभिषेक किया जावेगा ।

वही अंचल के विभिन्न हिस्सों से भी अपनी शिव भक्त टीम के साथ कौही पहुंचेंगे जिसमे रानीतराई से सरपंच निर्मल जैन के नेतृत्व में शिव भक्त रानीतराई के छोटे तालाब से जल लेकर शिवधाम के लिए चलकर कावड़िया पूरे धूमधाम से शिव पार्वती बन डी जे की धूम से सेकडो भक्त महाकाल नगरी कौही पहुंचेंगे । सरपंच निर्मल जैन ने बताया कि शिवधाम के लिए सोमवार को सुबह पूजा अर्चना कर जल लेकर प्रथम बार रानीतराई के श्रद्धालु कावर लेकर बड़ी संख्या में युवा साथी महिला पुरुष बच्चे सभी ग्रामीणजन जायेंगे ।
