दुर्ग—कृषि उपज मण्डी दुर्ग में कार्यरत मजदूर अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर विगत 7 दिनों से धरने पर बैठे हैं ज्ञात हो कि नये ठेकेदार गोविंद राज नायडू ने इस क्षेत्र के स्थाई छत्तीसगढ़िया मजदूर जो कि कई वर्षों से कार्यरत हैं उन्हें निकाल दिया गया है जिसके विरोध में हजारों की संख्या में मजदूर अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे दिनांक 05/08/2022 को कृषि उपज मंडी दुर्ग के प्रवेश द्वार पर 5-6 की संख्या में अज्ञात व्यक्ति गाली गलौज कर रहे थे जिसके कारण वहां कार्यरत महिलाओं एवं पुरुषों में भय का माहौल बना हुआ है जिसे मजदूरों ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए सुरक्षा प्रदान करने के लिए थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन सौंपने वालों मे ललिता जायसवाल, जमुना बाई सोनवानी, लोकेश्वरी निषाद ,रोहिला निषाद, संगीता सोनकर,देव लाल वर्मा, संतु राम साहू ,उदय राम साहू, सुखमति निषाद ,सावंत सोनकलिहारी, नरेंद्र साहू, संजीव यादव, हेमीन बाई वर्मा शामिल थे
मजदूरों ने सुरक्षा प्रदान करने ज्ञापन सौपा,,,
