रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो और कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दोनों मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है. डिस्चार्ज दोनों मरीज कटघोरा निवासी है। फ़िलहाल दोनों 28 दिन तक होम कोरेंनटाइन में रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर दोनो मरीजो की डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। दो कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का दो बार सैंपल निगेटिव आने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज हुए मरीजो को स्वास्थ्य की शुभकामनाएं और शेष रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद जताई है।
प्रदेश में अब कोरोना के कुल आठ मरीज़ बचे हैं। आठों का एम्स रायपुर में इलाज चल रहा है। शेष बचे सभी पॉजिटिव मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं। प्रदेश में अभी कुल 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। जिनमें से 28 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
