पाटन. जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम ने आज ग्राम खर्रा में मनरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर 350 मजदुरो को निशुल्क मास्क वितरण की। श्रीमती नेताम ने ग्रामीणों से कोरोना से निपटने सरकार के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने। कार्यस्थल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए। काम करने की बात कही। साथ ही बार बार साबुन से हाथ धोने को कहा। ग्रामीणों से निवेदन किया कि जब तक हम सभी मिलकर शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तब तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन संभव नहीं हो पाएगा इसलिए निर्देश का पालन करते अपने घर पर ही रहे। कोरोना वायरस क्या है हम इससे कैसे लड़ सकते हैं । इसके आरंभिक लक्षण क्या है, इसके बारे में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेताम ने ग्रामीणों को बताया। मौके पर जनपद सदस्य सुश्री योगेश्वरी साहू, सरपंच सुखित ठाकुर, योगेश्वर वर्मा, सचिव मोहन बघेल, रोजगार सहायक कुसमा बंधे सहित अन्य उपस्थित थे।

