पालघर मॉब लिचिंग की उच्च स्तरीय जांच किया जाए- प्रियांशु सिंह

बेमेतरा.महाराष्ट्र के पालघर में दो संतो व उनके सहयोगी की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए प्रियांशु सिंह प्रखण्ड सह संयोजक बजरंग दल बेरला, जिला बेमेतरा ने कहा है कि घात लगाकर किया गया यह हमला किसी गहरे षढ़यन्त्र का हिस्सा लगता है क्योंकि पहले भी क्षेत्र में अनेक बार वामपंथियों द्वारा प्रेरित क्रूर हिंसा की घटनाएं होती रही अतः इस घटना में भी उनकी संलिप्तता की उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारों व उनके सहयोगी को कठोरतम दंड दिया जाए घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि महाराष्ट्र को पूज्य संतों के सम्मान और सुरक्षा का गौरव प्राप्त है किंतु पालघर में आजकल वामपंथियों की जोरों शोरों से चल रही है इनका हिंदू नेताओं की हत्या करने का पुराना इतिहास भी रहा है मॉबलीचिंग वामपंथियों की अपनी कार्ययोजना का हिस्सा भी है स्वामी लक्ष्मणानन्द जी के जघन्य हत्या का दंश अभी तक भुला नहीं पूज्य संतों एवं हिंदू संगठनों के दबाव में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है किंतु भला तरी गांव में अहमदाबाद हाईवे पर भजन-कीर्तन करते हुए जा रहे पूज्य संतों की मौत की मुख्य आरोपी अभी भी फरार इस जनघ्य हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि घटना उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारों को अति शीघ्र कठोरतम दंड जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *