सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक जेल भेजे गए

पखांजुर.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश एनएसयूआई महासचिव चमन साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से दीये जलाने की अपील की थी। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री के उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर आरोपी युवक मोहित पिता संतोष यादव 20 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड ने अपने फेसबुक आईडी से पोस्ट कर आपत्तिजनक बातें लिखी थी। उक्त पोस्ट पर कमेंट करते हुए आरोपी युवक करण यादव पिता कमल यादव 25 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 292, 112, 34, 67, 67(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच में लिया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *