CWG 2022 Day5 : भारतीय पुरुष टीम ने टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर को रजत

  • लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 12 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता।
भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
4 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *