रायपुर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात चुनाव में बेरोजगारों को रोजगार देने व भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाने के घोषणा को भाजपा द्वारा रेवड़ी बांटने की संज्ञा देने की छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी निंदा की है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने भाजपा की ओर तंज कसते हुए कहा है कि सावन के अंधे को हरा ही दिखता है। श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात में सत्ता में आने पर युवाओं को ₹3000 मासिक बेरोजगारी भत्ता देने, हर युवा को नौकरी देने का वादा करते हुए प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का आश्वासन देने के वादे को भाजपा विरोध करते हुए इसे रेवड़ी बांटने की संज्ञा दी है। भाजपा यह भूल गए कि कितना रेवड़ी बांटकर खुद सत्तासीन हुई है। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता उत्तम जयसवाल, सूरज उपाध्याय, दुर्गा झा, गोपाल साहू एवं युवा विंग के वीरेंद्र पवार, नरेंद्र सिंह ठाकुर, मोहम्मद काशिफ, बलविंदर सिंह पन्नू राज किशोर साहू हेमंत टंडन आदि ने श्री अरविंद केजरीवाल संयोजक आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने व भ्रष्टाचार रोक कर उस राशि को जनहित में उपयोग करने संबंधी जन हितेषी घोषणाओं से तिलमिलाहट उठ गई है, क्योंकि दिल्ली बदला पंजाब बदला अब छत्तीसगढ़ बदलेगा यह डर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को हो गया है।
भाजपा के रेवड़ी बांटने के आरोप की निंदा-सावन के अंधे को हरा ही दिखता है- विजय झा
