राजिम नगरी को राजिम संगम धाम करने की मांग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू ने मुख्यमंत्री से की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चंदखुरी को कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को गुरु घासीदासधाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंहधाम सोनाखान किये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए राजिम नगरी को राजिम धाम राजिम रखने का मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया है।

उन्होंने कहा कि भक्त माता राजिम लाखों- लाखों साहू समाज एवं सर्व समाज की आस्था की प्रतिमूर्ति है इसके किंवदंतियां जननमानस में ब्याप्त है माता राजिम भगवान विष्णु की अनन्य भक्त थी इनके भक्ति भाव से प्रसन्न होकर भगवान साक्षात दर्शन दिए एवं हमेशा के लिए विराजमान होने का आशीर्वाद दिया राजिम नगरी का नाम माता के नाम पर ही रखा गया है साल भर प्रदेश एवं बाहर के लाखों श्रद्धालु गण इस पवित्र स्थर पर पहुंचकर भगवान राजीवलोचन एवं माता राजिम का दर्शन लाभ लेते हैं। हर साल साहू समाज के लाखों लोग सात जनवरी को जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते है।
इन्होंने आगे कहा की राजिम नगरी का नाम राजिम धाम रखा जाता है तो निश्चित ही समाज के लिए खुशी की बात होगी। समाज की भावनाओं का ख्याल रखते हुए राजिम धाम रखने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *