महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित नवोदय विद्यालय में कोरोना का जबर्दस्त विस्फोट हुआ है. यहां अध्यनरत 56 बच्चें संक्रमित पाए गये है. खबर सामने आने के बाद गांव में हडकंप मच गया है. फ़िलहाल स्कूल को तुरंत बंद करने के निर्देश दिया गया है. सभी बच्चे स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की निगरानी में है और उनका इलाज चल रहा है. नवादेय विद्यालय छिंदपाली में 25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच 56 बच्चे कोरोनो पॉजिटिव निकले हैं. सीएमएचओ महासमुंद डॉ एस. आर.बंजारे ने मामले की पुष्टी की है. उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमित बच्चों का विद्यालय में ही इलाज किया जा रहा है. स्कूल के प्रिंसपल को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
नवादेय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 56 बच्चें निकले पॉजिटिव,मचा हडकंप,स्कूल बंद करने के निर्देश
