सोमनी स्कूल के समीर राज्य स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता के लिये चयनीत हुए

पाटन। संभाग स्तरीय शालेय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी स्कूल दुर्ग में आयोजित हुआ था। जिसमे जूनियर वर्ग में पाटन विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल सोमनी के छात्र समीर वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय शालेय भारत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित हए । समीर वर्मा सोमनी हाई स्कूल के प्रथम छात्र है जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे । उनके इस उपलब्धि पर सांसद विजय बघेल, प्राचार्य श्रीमती अरविंदर कौर,रोमनाथ चंद्राकर, जयंत वर्मा पोखन साहू, संतोष यादव ने बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *