अनिता देवांगन@न्यूज24कैरेट राजिम। राजिम के वार्ड क्रमांक 11 में रामायण कथा वाचकों के द्वारा संपूर्ण शिवपुराण और बारह ज्योतिर्लिंग का आनंद भरा कथा किया। मोहल्ले के अम्लेश्वर महादेव मंदिर में सुबह विधिवत् जलाभिषेक पूजन अर्चन संपन्न कर शाम को बारह ज्योतिर्लिंग का बखान और शिव महापुराण का आयोजन किया जिसे भक्तों ने मंत्रमुग्ध हो कर सुना, और भक्ति रस में भीग कर शिव महापुराण की महात्म का रसपान किया। शिवपुराण में बारह ज्योतिर्लिंगों का पंक्तिबद्ध बखान और पूजा के फल के बारे में बताया गया, और साथ ही महावीर हनुमान जी का भगवान राम के प्रति भक्ति और अथाह प्रेम का भी दो टूक महात्म्य कहा जो अत्यंत मनमोहक और आनंद से भरा था। अंत में आरती कर शिव महापुराण संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद में खीर पूरी वितरण किया गया।
राजिम के आमापारा में संपन्न हुआ सम्पूर्ण शिव महापुराण और बारह ज्योतिर्लिंग का बखान
