पाटन–1 अगस्त से आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का पोषण स्तर ज्ञात करने हेतु वजन त्योहार का शुभारंभ किया गया | बच्चो का वजन लेने के उपरांत वजन त्योहार सॉफ्टवेयर मे वजन की ऑनलाइन एंट्री भी की जाएगी | वजन एंट्री के उपरांत 0-6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी बच्चों के पालको के मोबाइल में भी भेजी जाएगी उक्त जानकारी महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी सुमित गण्टेच ने दिया पाटन के सभी केंद्रों में आयोजन किया गया

