बोल बम कांवर यात्रा में टोला पहुंचे ABVP पाटन के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

बोल बम कांवर यात्रा समिति के तत्वाधान में आज पाटन-कुम्हारी-उतई-अभनपुर-रानीतराई, जामगांव के चारो ओर के कावड़िया और श्रद्धालुगण हजारों की संख्या में टोलाघाट पहुंचकर कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना किए।

बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा के आमंत्रण पर पाटन ABVP के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कांवर यात्रा में शामिल हुए एवं भंडारा में प्रसादी वितरण में सहयोग प्रदान किए। कांवर यात्रा में ABVP टीम से पाटन महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण मढ़रिया, नोहर साहू, देवानंद साहू, पुष्पेंद्र बंछोर, योगेंद्र साहू, यशवंत सेन, पुष्पेंद्र वर्मा, तोषण साहू, तिरिथ निषाद, अमित साहू, सोमेश, उपेन्द्रनाथ बंजारे, राजकुमार वर्मा, विक्रम साहू, शेखर वर्मा सहित बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचकर भगवान शिवजी का दर्शन किए एवं भंडारा में प्रसादी वितरण में सहयोग प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *