अमृत महोत्सव में हो हर घर तिरंगा , भाजपा की सरकार आना तय है- डा दयाराम साहू

  • भाजपा छोड़ अन्य पार्टी में गए सत्ताभोगी नेताओ को पार्टी में कभी वापस न ले -धनराज साहू

पाटन। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मण्डल( दक्षिण पाटन मंडल ) में मंडल स्तरीय कार्य योजना मंथन सम्मेलन जैन भवन जामगांव आर में रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, मण्डल प्रभारी चंचल बाफना, भाजपा युवामोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर, जामगांव आर मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, जामगांव आर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू, महिला मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्री मंडावी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शरद बघेल , प्रथम मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन धनराज साहू ,मण्डल महामंत्री तेजेन्द्र पिपरिया, कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ,पूर्व महामंत्री द्वय भगवान चन्द्राकर मनीष जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल साहू, अभयराम ठाकुर ,आदि मंचासीन रहे।

युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू , किसान मोर्चा अध्यक्ष कमलेश साहू , महिला मोर्चा अध्यक्ष शेलेंद्री मांडवी , मनीषा देशलहरे , वरिष्ठ भाजपा नेता आसकरण जैन ,टेसराम साहू ,सोमसिंग साहू, जीवधन साहु, रूपसिंह सिन्हा ,द्रोण चन्द्राकर, अश्वनी साहू ,मेघनाथ सागरवंशी ,अंगेश्वर साहू, योगेश्वर साहू , कर्ण पटेल , रामकृष्ण साहू , सालिक राम , कोवेंद्र साहू , सहित स्थानीय बूथ अधयक्षगण उपस्थित रहे।
मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने सबका स्वागत करते हुए बैठक की कार्य योजना को सबके समक्ष रखे।

अमृत महोत्सव में हो हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा,,,,,,,,
_ मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि भारत स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव मना रहा है इस बार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश प्रेम की भावना को सर्वोच्च स्थान देते हुए हर हर तिरंगा, घर घर तिरंगा की नारो के साथ गांव के हर घर तिरंगा लहराए और हर वार्ड में तिरंगा फहराने की सफलतम योजना बनाएं।उन्होंने कहा प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष हर गांव में प्रभारी नियुक्त कर अमृत महोत्सव मनाये।

डा दयाराम साहू ने कार्यकर्ताओ से कहा की कार्यकर्ता पूर्ण मनोबल से काम करे भाजपा की सत्ता वापसी तय शुदा है,, प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का भरपूर प्रचार करते हुए प्रदेश सरकार की असफल योजनाओं का पोल आमजनता के बीच रखे ।केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक नही पहुचने देने वाली प्रदेश सरकार की नकारात्मक नीति को आमजनता को बताए और प्रदेश सरकार की गुमराह करने वाली बातों से आमजनता को अलर्ट करें प्रदेश में भाजपा सरकार का आना तय है।पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि यह सरकार अंतर्कलह से घिर जर्जर हो चुकी है। त्याग समर्पण देश प्रेम के साथ कार्यकर्ता पूर्ण मनोबल के साथ सामने आए तो प्रदेश और विधानसभा में कमल का खिलना तय है।

     

प्रदेश सरकार की नाकामी जन जन तक पहुचाये,,,,,

भाजपा युवामोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश साहू ने कहा कि प्रदेश में हम विपक्ष में है पूर्ण मनोबल के साथ कठिन चुनोउतियो को स्वीकार कर अपनी प्रतिभा निखार कर बड़े पदों तक पहुचने का सुंदर अवसर है भरपूर लाभ ले।सफलता तय दिख रही है।

मंडल प्रभारी चंचल बाफना ने कहा कि प्रदेश सरकार में बिखराव दिखने लगी है वादा निभाने में फेल है केंद्र की योजनाओं से जनता को लाभान्वित नही होने दे रही यह सब जनता देख रही भाजपा नेता कार्यकर्ता आमजनता से सतत सम्पर्क बढ़ाये।प्रदेश सरकार से परेशानी दूर हो जाएगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही दूर हो जाएगी।

कांग्रेस ने प्रदेश में कीचड़ फैलाया। है इसमें भाजपा का कमल खिलाने कार्यकर्ता कमरकस ले _ पूर्व जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि पाटन विस् केआप हम सब निवासी है हमारे विधायक मुख्यमंत्री है उस स्तर का काम पाटन विस एवं प्रदेश के गांवों में नजर नही आ रही है प्रदेश में कांग्रेस भ्रष्टाचार की कीचड़ फैला चुकी है इस कीचड़ में भाजपा का कमल खिलाने कार्यकर्ता आमजनता तक
पूर्ण मनोबल के साथ जाए लोगो को प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यो को बताये भाजपा का कमल खिलना तय है।

पार्टी से जाने वालों को वापस नही लिया जाए,,,,,
वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल साहू ,भगवान सिंग चन्द्राकर, धनराज साहू सहित सभी नेता सभी कार्यकर्ताओ ने समवेत स्वर में कहा कि जो भाजपा छोड़कर गए है उन्हें कभी भी पार्टी में वापस नही लिया जाना चाहिए।

82 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल साहू* ने पार्टी तब और अब पर विचार रखे।भगवान सिंग चन्द्राकर ने प्रदेश सरकार के किसान विरोधी रवैये पर अपनी बात रखे ।संचालन प्रथम मण्डल अध्यक्ष धनराज साहू , व आभार कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *