बांस की मांग को लेकर छत्तीसगढ कंडरा आदिवासी समाज उतई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

रोशन सिंह@ उतई । छत्तीसगढ़ आदिवासी कंडरा समाज उतई द्वारा बाजार चौक के वृहताकार सहकारी समिति आफिस के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर किया गया।समाज के लोगो ने कहा की छग सरकार हम लोगो के साथ अन्याय कर रही है हम लोगो को शासन से मिलने वाली बांस समय पर नहीं मिल पाता जो हमारी रोजी रोटी का सहारा है। जिसके चलते हमे आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस धरना प्रदर्शन में बांस बसोड़ कार्ड धारी ने अपनी बांसों की मांग को लेकर एक जुट होकर समाज वाले ने सी एम भूपेश बघेल को विज्ञापन सौंपने का विचार विमर्श किए। इस दौरान समाज के गोटिया सागर नेताम सुरेश नेताम संतोष नेताम उमेश मरकाम खिलेश्वरी मरकाम सबाना मरकाम शत्रुहन राजेंद्र शिव नेताम ,किसान नेताम ,साधना नेताम ,धनंजय नेताम एव समस्त कंडरा समाज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *