पाटन।जोहन लाल साहू प्रधान पाठक शास प्रा शाला परेवाडीह का सेवानिवृत्त होने पर शाल व श्रीफल से शासकीय हाई स्कूल महकाकला में संकुल स्तरीय विदाई दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ, बालिकाओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता जी एस साहू द्वारा मंच संचालन किया गया। 40 वर्षों की अपनी सेवा अवधि की खट्टी मीठी यादो को जे एल साहू द्वारा काव्यात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य जे एस धीर ,संकुल समन्वयक अश्वनी कुमार साहू, प्र पा माध्यमिक शाला श्रीमती गायत्री वर्मा, प्र पा प्राथ शाला टी आर कामडिया द्वारा शिक्षा और सामाजिक जीवन में श्री साहू के योगदान को याद किया गया।

परेवाडीह में नव नियुक्त शिक्षक के सुमधुर गीत से कार्यक्रम सुरमयी हो गया।प्र पा प्राथ शाला मुड़पार एम के साहू द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में हाई स्कूल से व्याख्याता गण बी के साहू, एन के देशमुख, श्रीमती सीमा पोर्ते, श्रीमती रितु सोयत्रा, श्रीमती शैलु वर्मा, शमीम अख्तर, एन पी साहू, पूर्व माध्यमिक शाला से डी जे देवांगन, श्रीमती खानम श्रीमती सैनी सन्नी, प्राथमिक शाला से श्रीमती कल्पना तारम, श्रीमती कविता वर्मा, राकेश कुमार मुड़पार से श्रीमती अनीता देवांगन, श्रीमती प्रेमलता मरकाम, सुजीश नारंग उपस्थित थे।
