बांस नहीं मिलने से परेशान बंसोड कंडरा समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा


पाटन। बांस से सुपा ,चटाई, टोकनी,ट्री गार्ड बनाने एवँ उसे बेच कर अपनी जीविका चलाने वाले कण्डरा बंसोड़ आदिवासी समाज ने पर्याप्त बाँस नही मिलने को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौपा
राज्यपाल के नाम सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि समाज के लोगो को जीविका निर्वहन के लिये शासन द्वारा किफायती दर पर प्रति वर्ष 15 सौ नग बांस प्रदान करने का प्रावधान है लेकिन विगत कुछ वर्षों से निर्धारित संख्या अनुसार शासन से बांस उपलब्ध नही हो पा रहा है जिससे बंसोड़ को जीविका चलाने में परेशानी हो रही है इसलिये समाज के लोगो को बांस उपलब्ध कराने की मांग किया है ज्ञापन देने वालो मे राजेंद्र नेताम,रामसिंग बंसोड़,सरजू मरकाम,दाऊलाल मरकाम,मनोहर छेदैय्या,उर्मिला बाई, रेखा मरकाम,गीता नेताम,मंजू सोनवांन,पुरषोत्तम नेताम,संतोष कण्डरा, कन्हैय्या कटारे,रामनारायण कण्डरा, मीना सोनवांन के अलावा समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *