सेवा मुक्त कोटवार के नाम से जमीन को अस्थाई कोटवार के नाम नामांतरण किये जाने पर ग्राम सिकोला के निवासियों को आपत्ति,, एसडीएम को दिया ज्ञापन,

पाटन –तहसील अंतर्गत ग्राम सिकोला लोगों ने सेवा मुक्त हो चुके कोटवार के जमीन को तहसील कार्यालय के तरफ से नामांतरण की प्रक्रिया को रोक लगाने सम्बन्धी पत्र तहसीलदार एवँ एसडीएम को ज्ञापन सौपा है
ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व कोटवार सुनैना बाई के नाम से कोटवारी भूमि को कौशल्या बाई के नाम नामांतरण नही करने की मांग की गई है
ज्ञात हो कि ग्राम सिकोला में पूर्व से ही कोटवार के पदस्थापन विवादित है बताया जाता है कि कौशिल्या बाई अस्थाई कोटवार है जिसके कारण जमीन का नामांतरण उसके नाम से करना उचित नही है इसलिये सभी ग्राम वासियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एसडीएम पाटन को दिया गया है ज्ञापन कौशल सपहा, पीलूराम खुटियारे,पुरषोत्तम यादव,नारायण,मंगलू,बोधन,रोमलाल,रोमनाथ,मोहन लाल जांगड़े के अलावा अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *