लोकेश्वर सिन्हा गरियाबन्द
गरियाबन्द। जिले में प्राकृतिक धरोहर का खाजाना भरा हुवा हैं। प्राकृतिक नजारे को देखकर छत्तीसगढ़ के कई कलाकार अपने गाने के अलबम व फ़िल्म बनाने गरियाबन्द जिला को पसंद करते हैं, तो वही गरियबन्द के क्षेत्रीय कलाकार युवराज ध्रुव भी अपने गाने के अलबम बनाने ग्राम बारुका पहुंचे।।
मोहनी खवा के, कनिहा म मोर करधन, मोर संसार म जैसे कई सुपरहिट गीत दे चुके ptf डायरेक्ट पुष्कर साहू, तुषार सोलंकी, प्रताप जंघेल और पूरी टीम हरेली त्यौहार के दिन गरियाबंद अंचल के निर्माता निर्देशक युवराज ध्रुव एवं नृत्य निर्देशक आनंद पाटिल के साथ एक नये गीत की शूटिंग के लिए गरियाबंद पहुंची।
गाने की अधिकतर शूटिंग गरियाबन्द जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बारुका में की गई, रोड किनारे चल रहे शूटिंग में चिंगरापगार आने जाने वालो का ताता लगा रहा। और हरेली त्यौहार के दिन शाम तक खुशनुमा माहौल बना।
गरियाबंद अंचल के ही मशहूर कॉमेडियन अमलेश नागेश के साथ सुपरहिट गीत दे चुके निर्देशक युवराज ध्रुव ने बताया की उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की लुप्त होती जा रही संस्कृति को एक नये कलेवर में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है, यह गीत बस्तर के संगीत और नृत्य पर आधारित है जिसमे बहुत मधुर संगीत, वेशभूषा और रेला नृत्य की झलक देखने और सुनने मिलेगी बहुत जल्द cg folk studio यूट्यूब चैनल के माध्यम से इसे प्रसारित किया जायेगा। इस गीत में आवाज युवराज ध्रुव एवं दीक्षा धनगर ने दी है।

