छुरा-छ. ग. सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने गरियाबंद जिला के तहसील मुख्यालय छुरा के परिषद भवन में जिला पदाधिकारियों, समा प्रमुखों को रायपुर में दिनदयाल उपाध्यक्ष नगर के आडोटोरियम में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने निमंत्रण देने पहुते हुऐ थे ।समाज प्रमुखों के द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सिंग प्रांतीय अध्यक्ष थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारत सिंह दीवान ने किया। सभा का संचालन फूल सिंह नेताम कोषाध्यक्ष ने किया। सभी प्रांतीय पदाधिकारी के द्वारा बारी से 9 अगस्त को सफल बनाने विचार रखे गये। इस मौके पर प्रमुख रुप से आनंद प्रकाश टोप्पो उपाध्यक्ष,प्रीतम सिंह दीवान पूर्व विधायक प्रांतीय उपाध्यक्ष,नरसिंह ठाकुर,कल्याण सिंह बरिहा उपाध्यक्ष,भरत दीवान जिला अध्यक्ष गरियाबंद,नीलकंठ ठाकुर सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष,लेखराज ध्रुवा सरपंच संघ अध्यक्ष, तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष,कौशल सिंह ठाकुर सर्व आदिवासी समाज तहसील अध्यक्ष,शिव दर्शन ध्रुव, देवनारायण ध्रुव,तारिणी ध्रुव सरपंच,लक्ष्मी ठाकुर सरपंच,गुंजा ठाकुर,गोकुल ध्रुव सरपंच,हेमंत ध्रुव सरपंच, समाजसेवी शीतल ध्रुव,पुनितराम ठाकुर,यादि लोग उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस मानने समाज प्रमुखों को दिया गया आमंत्रण
