छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज का शपथ ग्रहण समारोह 31 जुलाई को रायपुर जोरा में


रोशन सिंह@उतई।छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर)समाज महासभा रायपुर के समस्त पदाधिकारी गण /परगना पदाधिकारी /युवा प्रकोष्ठ /महिला प्रकोष्ठ /कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं प्रदेश के समस्त कुटुंब भाइयों स्वजातियों /आत्मीय स्वजन/ बच्चे बूढ़े नौजवान साथियों से सादर निवेदन है कि महासभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम दिनांक 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे स्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा रायपुर छत्तीसगढ़ आयोजित किया गया है
छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) अध्यक्षता माननीय श्री रविंद्र चौबे जी (कृषि पशुपालन मछली एवं पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन )विशिष्ट अतिथि माननीय श्री शिव कुमार डहरिया जी (नगरी प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) माननीय विकास उपाध्याय जी (विधायक एवं संसदीय सचिव पश्चिम रायपुर विधानसभा क्षेत्र) माननीय श्री कुलदीप जुनेजा जी (विधायक रायपुर उत्तर )माननीय श्री रामकृष्ण धीवर जी (अध्यक्ष मत्स्य महासंघ छत्तीसगढ़ पूर्व राज्य मंत्री दर्जा )माननीय श्री एमआर निषाद जी (अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़) माननीय श्री राजेंद्र धीवर जी उपाध्यक्ष (मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़) के सानिध्य में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के 33 परगना के युवा महासभा के समस्त पदाधिकारी गण युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं बच्चे बूढ़े सियान तथा प्रदेश के कोने कोने से स्वजातीय कुटुम्ब कुटुम भाइयों बहनों उपस्थिति लगभग 10:00 से 12:00 के बीच उपस्थित होंगे।
अतः छःग धीवर (ढीमर) समाज महासभा से करबद्ध प्रार्थना एवं स्वजातीय भाई बंधुओं से कर व्रत प्रार्थना है कि उक्त शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाएं।
उपरोक्त की जानकारी पूनमचंद सपहा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर)समाज महासभा रायपुर के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *