अरसनारा में हरेली तिहार में हुआ विविध खेलों का आयोजन

पाटन। ब्लॉक के ग्राम अरसनारा में हरेली के पावन पर्व में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में सुबह माँ सरस्वती की प्रतिमा के साथ गेंड़ी एवं किसानी कार्यों में आने वाले औजारों का पूजा किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू ने हरेली त्यौहार की बधाई प्रेषित किया। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के दिन किसान अपने फसल धान की रोपाई, बियासी कर हल का पूजन करते हैं। साथ ही किसानी कार्यो में उपयोग होने वाले औजारों की भी पूजा कर फसल अच्छी होने के साथ ही सभी के जीवन में सुख समृद्ध हो इसकी कामना करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा गेंड़ी एवं फुगड़ी खेलों में भाग लिया गया। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं , बालक, बालिकाओं द्वारा कबड्डी, कुर्सी दौड़ एवं विभिन्न खेलों में भाग लेकर हरेली उत्सव को धूमधाम से मनाया। इस अवसर उपसरपंच अजिता साहू, पंचगण दुष्यंत वर्मा, किशन साहू, विनोद यादव,अश्वनी साहू,गुरुदेव साहू, शेखर विश्वकर्मा, दीपक साहू, नोहर साहू, राहुल साहू, ललित साहू, शिवनारायण साहू, नालेश पटेल, सागर वर्मा, ईश्वरकमल साहू, संतोष , विक्रम, नेहरू पटेल, लोकेश साहू, रामेश्वरी साहू, बिंदु साहू, शवाना साहू, सीता साहू, जागेश्वरी साहू, रिंकी साहू, मीनाक्षी पटेल, अमरबती साहू, कांति साहू, शैलेन्द्री, दुलारी वर्मा, हुलसी साहू, अनुसुईया साहू सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में करहकर्म सम्पन्न हुआ।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *