रायपुर। अविनाश कैपिटल होम्स सड्डू रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला लोक व पारंपरिक तिहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कोलोनीवासी गण छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ राज्य गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की शुरुआत किए तत्पश्चात हल पूजा एवं शस्त्र पूजा किया गया गेड़ी नृत्य सुआ नृत्य बच्चों के द्वारा खो-खो का प्रदर्शन बच्चों के द्वारा गीत का प्रदर्शन एवं बड़े बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

महिलाओं के द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया गया एवं बड़े ही धूमधाम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा देखने को मिला इसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी के वंदन ढोल बाजे नगाड़ा के साथ रैली निकाला गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया सर्व समाज अविनाश कैपिटल होम्स में निवासरत 100 से भी अधिक फैमिली ने शिरकत किया एवं अन्य प्रदेशों से भी आए हुए परिवारों ने भी शिरकत किया सभी का स्वागत किया गया एवं सभी परिवारों को अभिनंदन धन्यवाद प्रेषित किया गया इस कार्यक्रम का आयोजकों का धन्यवाद प्रेषित किया गया एवं भविष्य में भी आने वाले त्योहारों को ऐसे ही मिलजुल कर के मनाने का संकल्प लिया गया ।

