डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी बनाये गए विरेन्द्र साहू


देवरीबंगला / प्रदेश भाजपा के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारीयों की नियुक्ती की गई है। गुण्डरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू को डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी का महत्पूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी पुरनदेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, महामंत्री पवन देव साय सहित प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारीयों की उपस्थिति में डोंगरगड़ प्रभारी का दायित्व उन्हे सौंपा गया है, वे डोंगरगढ़ के आम नागरिकों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर विधानसभा के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के चुनावी मिजाज का आंकलन कर प्रदेश संगठन को अवगत करायेंगे।
उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की पुनः वापसी के लिए संगठन ने कमर कस ली है।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे में विफल रही है वे जनता से किए अपने वायदे पुरे नहीं किए अब तो उनके ही मंत्री इस बात की पुष्टी कर रहे हैं। लोक लुभावन वादे कर कांग्रेस सरकार में तो आ गई पर प्रदेश की जनता उनके काम से असंतुष्ट हैं। उनकी उदासिनता के चलते ही गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं बन सके। कर्मचारी, किसान और प्रदेश के बेरोजगार युवा स्वयं को ठगा महसुस कर रहे हैं। प्रदेश का जो विकास भाजपा शासनकाल में हुआ कांग्रेस राज में पिछड़ चुकी है। प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सशक्त नेतृत्व वाली सरकार की आवश्यकता है।
उन्होने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए उन्हे गुण्डरदेही का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ प्रदेश मांझी प्रकोष्ठ सह संयोजक शिवकुमार धरमगुड़े, नरेश यदु इस कार्यक्रम का दायित्व मिला है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत उत्सव को देश के प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता के साथ मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरूवात की जायेगी। हमारे लिए यह गौरवशाली पल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *