रोशन अवस्थी@देवभोग… ब्लाक के आदर्श गोठान कदलीमुड़ा के साथ ही अन्य 39 गौठानों में आज छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली बड़े ही धूम धाम से मनाया गया.. कदलीमुड़ा में सबसे पहले सीईओ मनहर लाल मंडावी, पीओ शिवकुमार नवरंगे और गौठान समिति अध्यक्ष मनमोहन नेताम ने कृषि यंत्र नागर ,कुदाली , फावड़ा की पूजा-अर्चना किया… इसके बाद गौ माताओ को खिचड़ी खिलाकर उनकी भी पूजा अर्चना की गई… पूजा-अर्चना के बाद गौठानों में जलेबी दौड़, फुगड़ी और कुर्सी दौड़ जैसे आयोजन भी किये गए.. कार्यक्रम के दौरान सीईओ मनहर लाल मंडावी और गौठान अध्यक्ष मनमोहन नेताम ने गौठान में वृक्षारोपण भी किया.. दोनों ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है.. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया कि वे पेड़ों को कटने से बचाएंगे और अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करके उन वृक्षों की देखभाल भी करेंगे…
इस अवसर पर देवभोग जनपद सीईओ एम एल मंडावी , पीईओ शिवकुमार नारंगे ,बीपीएम अतुल दुबे , गोठान समिति के अध्यक्ष मनमोहन नेताम ,उपसरपंच किशोर बीसी , रोजगार सहायक चेतन नागेश , बनसिंघ पटेल ,महेंद्र नेताम ,सीताराम के साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं ।
देवभोग ब्लॉक के 40 गौठानों में मनाया गया हरेली त्यौहार, क़ृषि यंत्रों की पूजा कर गायों को खिलाया गया खिचड़ी…
