गृह मंत्री ने नगर पंचायत उतई में किया में किया विभिन्न विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रोशन सिंह@उतई । नगर पंचायत उतई में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की मेरा मुख्य उद्देश है नगरवासियों को सभी सुविधा मुहैया कराना । नगर में विकास की गाथा गढ़ इतिहास बनाना है।विकास कार्यों में कोई कमी होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा की सभी वार्डो में जाकर वार्ड में क्या क्या कराए जाना है उसकी सूची तैयार कर जानकारी प्रदान करे। जिन कार्यो का भूमिपूजन हुआ उसमे प्रमुख रूप से वार्ड 13 में स्थित शीतला तालाब का सौंदर्यकरण जिसकी लागत राशि 59 लाख 97 हजार वार्ड 1 से 15 तक सी सी सड़क एव आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत दो करोड़ 83 लाख 25 हजार वार्ड 9 पुरईहा तालाब सौंदर्यकरण लागत राशि 72 लाख 81 हजार वार्ड 6 कालिका मंच के सामने डोम निर्माण कार्य राशि 24 लाख 74 हजार बाजार चौक में जेनेरिक धनवंतरी दवाई दुकान निर्माण लागत 2 लाख वार्ड 14 में सामुदायिक कर्मा भवन शीतला नगर में साहू समाज भवन विस्तार कार्य लागत राशि 14 लाख 84 हजार वार्ड 6 घासीदास नगर कालीका मंच सामने सौंदर्यकरण कार्य राशि 9 लाख 81 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय निर्माण 2 लाख वार्ड 2 में गार्डन निर्माण कार्य की लागत राशि 10 लाख
लोकार्पण वार्ड 11 आदर्श नगर में पुष्प वाटिका निर्माण राशि 18 लाख 13 हजार नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजन के तहत वार्ड 1 इंदिरा नगर में गोठान निर्माण कार्य लागत राशि 19 लाख 11 हजार नगर के सदभावना चौक से इंदिरा नगर तक गौरव पथ निर्माण कार्य 3 करोड़ 57 लाख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन मरमत कार्य। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा भीषम हिरवानी सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद योगेश ठाकुर सरस्वती साहू राकेश साहू मनोरमा देवांगन सतीश चंद्राकर भीमसेन सिन्हा दीपमाला देशलहरे तोषण साहू किरण गोस्वामी सुरता सिंह गढ़े संतोषी कुंजाम प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी खुमान सिंह साहू प्रेमनारायण साहू सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर कुमार साहू बहादुर नेताम रोहित साहू जीवन लाल साहू तुलाराम साहू योगेश साहू हेमन साहू जनक साहू रवि गंभीर खुबीराम साहू नंदलाल चौधरी सोनू राजपुत तिलक साहू कमलेश ठाकुर भावेश साहू रवि पटेल कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू ने व आभार प्रदर्शन बहादुर सिंह नेताम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *