उतई नगर में कल गृह मंत्री करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

उतई।नगर पंचायत उतई दशहरा मैदान के बहुद्देशीय मंच पर 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे से भूमिपूजन एवम लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी करेंगे।विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी बहादुर नेताम पूर्व जनपद सदस्य भीषम हिरवानी लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू होंगे।उक्त आयोजन में 4 करोड़ 72 लाख की लागत से नगर में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 69 लाख की लागत से हुई निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।विशेष आयोजन में छग का पहला पारंपरिक त्यौहार हरेली के अवसर पर सुबह 10 बजे से कृषि औजारों का पूजा अर्चना की जाएगी।उसके बाद महिलाओं के द्वारा फुगड़ी कबड्डी, फुग्गा फोड़ प्रतियोगता का आयोजन नगर सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा किया जाएगा।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *