विप्र महिलाओ ने मनाया सावन उत्सव,,,,

पाटन—सावन के महीने में ऐसे कई काम होते हैं जिनका महत्व बहुत अधिक होता है. बड़े बुजुर्ग कहते भी हैं सावन के महीने में वो काम करने से लाभ होता है या आपके लिए शुभ होता है. वैसे ही सावन के महीने में झूला झूलने का भी बहुत महत्व होता है और समय को सभी बहुत ही अच्छे से बिताते हैं. सावन में झूला झूलना, भगवान शिव की आराधना करना, हरी चूड़ियां पहनना और ऐसे ही कई काम है जो आपके जीवनं में लाभ देते हैं इस को ध्यान में रखते हुये आज पाटन में विप्र समाज की महिलाये स्वामी आत्मानन्द उद्यान पहुंच सावन झूला झूलने के साथ सावन के गीत भी गये जिसमे मुख्य रूप से विप्र समाज की अध्यक्ष श्रीमती शशि मिश्रा कोषाध्याक्ष ममता शर्मा सचिव सीता दुबे
एव सदस्य मीना शर्मा गायत्री शुक्ला दुर्गा शर्मा शांता सावर्णि निर्मला शुक्ला सुधा मिश्रा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *