राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कोरोना से बचाव हेतु हाट बाजारों में दिये लोगों को जानकारी

प्रांजल झा…
कांकेर.
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हाट बाजारों में लोगों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उनके द्वारा हाट बाजारों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाने की समझाईश दी जा रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ बी.एल पटेल और विद्यालयीन कार्यक्रम अधिकारी आबिद खान के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से तीन सौ स्वयं सेवको के द्वारा कांकेर जिले के 65 ग्राम पंचायतों में जाकरूकता अभियान चलाया गया। लॉकडाउन के दौरान में हाट बाजारों में मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईजर और बार-बार हाथ धोने के लिए लोगों को प्रेरित किये। स्वयं सेवको के द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए बाजार स्थल में लोगों को मास्क वितरण किया गया और जिले के 12 स्थानों में मास्क सिलाई प्रशिक्षण भी दिया गया। इसी प्रकार स्वयं सेवकों की सहभागिता से ग्राम पंचातयों में दीवार लेखन एवं वॉल पेंटिंग भी किया गया तथा लोगों को आरोग्य एप की जानकारी भी दिया गया।
हाट-बाजारों में दुकानदारों तथा खरीदी करने वाले आमजनों को सेनेटाईजर का उपयोग करने, सावधानी एवं बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। हाट-बाजार एवं ग्राम पंचायतों में स्वयं सेवकों के द्वारा हेण्ड माईक के माध्यम से कोरोना वायरस के बचाव एवं सावधानियों के बारे में जागरूकता लाने हेतु मुनादी भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *