लॉकडाउन में साइबर क्राइम रोकने दुर्ग पुलिस की पहल

दुर्ग.  वर्तमान लॉकडाउन में बढ़ते साइबर अपराध के तहत दुर्ग पुलिस की अच्छी पहल दुर्ग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शासकीय मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर आपको मिलेंगी साइबर फ्रॉड से बचने की टिप्स। छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार साइबर फ्रॉड से बचने के लिए नई नई पहल की जा रही है जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  अजय कुमार यादव के अथक प्रयास से  सभी शासकीय मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर साइबर अपराध से बचने के लिए कॉलर ट्यून्स के माध्यम से अलग-अलग टिप्स सुनाई देगी, जिससे आम नागरिक सतर्क व जागरूक हो सकेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *