रायपुर. राजधानी में एक नाबालिग ने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती का आरोप है कि नाबालिग के साथ उसकी दोस्ती शॉप में काम करने के दौरान हुआ था। घूमाने ले जाने के बहाने उसे अपने किराए के कमरे में ले गया और धमकी देकर रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।
टिकरापारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता युवती ने पुरानी बस्ती थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला जीरो में कायम कर टिकरापारा थाना केस ट्रांसफर किया गया। नाबालिग और युवती दोनों पहले एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करते थे। इसी बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। नाबालिक आरोपी एक दिन युवती को फोन कर घूमने जाने के बहाने बुलाया और फिर बोरियाखुर्द स्थित घर में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घर आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बोरियाखुर्द के घर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ 342 376, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
