तरीघाट एवं केसरा में जंगली सुअर के हमले से दो ग्रामीण घायल

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम केसरा में एवं तरीघाट के नेवार खार के मध्य ग्राम तरीघाट निवासी चैत राम सेन उम्र 55 साल एवं केसरा निवासी पोखन पटेल उम्र 27 वर्ष के ऊपर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले से दोनो घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पाटन लाया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। जिला पंचायत अशोक साहू ने बीएमओ पाटन से फोन कर घायलों की कुशलक्षेम पूछा।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी विगत कुछ वर्षों से पाटन क्षेत्र के आसपास के गॉवो में जंगली सुअर का आंतक बढ़ गया है। पाटन से लगे गॉव खम्हरिया, डंगनिया, सोनपुर, तरीघाट, केसरा, भनसुली, जरवाय क्षेत्र के खार में भी जंगली सुअर देखने को मिलता है। बहुत दिनों से ये जंगली सुअर फसलों के साथ-साथ नागरिको को भी नुकसान पहुंचा रहे है। जिसके कारण अब किसान अपने खेत जाने से डरने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *