दुर्ग. दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद ने आज एक और आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, अब बाइक में सिर्फ दो लोग बैठ सकेंगे। ट्रिपल सीट पर कार्रवाई होगी। कार में सिर्फ चार लोग ही बैठकर आना-जाना कर सकते हैं।
इसके अलावा मास्क पहनने वाले व्यक्ति को दुकानदार सामान बेच सकेंगे। अगर इन आदेशों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर ने एक प्रेस कान्फ्रेंस ली। कान्फ्रेंस में कलेक्टर ने कोरोना से बचने के लिए क्या-कुछ किया है, इस बारे में भी बताया।

