कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुने, जन समस्या निवारण शिविर में मिले कुल 623 आवेदन. मिले..

कई महीनों के बाद से देवभोग विकासखंड में हुआ है जन समस्या निवारण शिविर…
कलेक्टर को अपनी समस्या बताने पहुँचे सैकड़ों ग्रामीण..….

ग्राम पंचायत स्तर पर ही राशन कार्ड की समस्या को प्राथमिकता से हल करने को दिए दिशा निर्देश….

रोशन अवस्थी@देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड में हाई स्कूल परिसर में विगत कई महीनों के बाद से जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का शनिवार में आयोजन किया गया ।रिमझिम बारिश के होने के बाद भी ग्रामीणों ने शिविर में अपने समस्याओं को अवगत करने जिला जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे ।और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को अवगत कराने शिविर पहुंचे। ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए जनपद स्तर पर सचिवो की तैनाती की गई थी ।ताकि कोई भी ग्रामीण को आवेदन लिखने व देने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। और आसानी से वे अपने आवेदन दे पाए ।हालांकि कलेक्टर ने रिमझिम बारिश के चलते निर्धारित समय से थोड़ी देर के बाद शिविर में पहुंचे। लेकिन अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर आवेदनों का संकलन कर पंजीयन कर रहे थे। प्रत्येक विभाग ने अपना-अपना स्टाल लगाकर ग्रामीणों के आवेदन को संकलन कर उनका पंजीयन विधिवत कर रहे थे ।कलेक्टर प्रभात मलिक ने अफसरों से कहा कि जितने भी आवेदन व मांग पत्र शिविर में प्राप्त हुआ है सभी को गंभीरता से समाधान करें। व कलेक्टर प्रभात मलिक ने ग्रामीणों के समस्याओं को बारी बारी से सुनी इस मौके पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ,जिला पंचायत सीओ रुक्तिमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ,उपाध्यक्ष संजय नेताम ,फारेस्ट एस डी ओ देवभोग एस डी एम टी आर देवांगन, जनपद सीओ एम एल मंडावी आदि सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

शिविर में लगाया गया बूस्टर डोज….
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रिकॉशन डोज भी लगाया गया। व निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कर निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग ,महिला बाल विकास, कृषि विभाग ,जल संसाधन विभाग ,उद्यानिकी विभाग, शिक्षा विभाग व पीएचई विभाग द्वारा भी स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

कुल शिविर में 623 आवेदन प्राप्त हुए….
कलेक्टर जन समस्या निवारण शिविर में कुल 623 आवेदन को पंजीयन किया गया। जिसमें से मांग के लिए 592 आवेदन प्राप्त हुए व शिकायत के 31 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर प्रभात मलिक ने स्वयं आवेदन को गंभीरता से लेकर समाधान करते हुए आवेदनों की समस्या सुनी व अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदन को त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

जन समस्या निवारण शिविर शिविर में बैलाटी नाला बना रोड़ा….
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में बेलाटी नाला में पानी भर जाने के चलते करीब 20 से 25 गांव के ग्रामीण शिविर में पहुंच नहीं पाए। क्योंकि बेलाटी नाला में बरसात मे पानी भर जाता है ।जिसके चलते नदी इस बार के करीब 20 से 25 गांव के ग्रामीणों को समस्या होती है। इसी के चलते नदी उस पार के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने यह मांग की है कि नदी उस पार और एक शिविर का आयोजन किया जाए। ताकि जन समस्या निवारण में नहीं पहुंचे नदी उस पार के ग्रामीणों को अपनी समस्या जिला के मुखिया को अवगत करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *