रोशन अवस्थी@देवभोग। कांग्रेस संगठन चुनाव हेतु गरियाबंद जिला की निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अर्चना राठौर शनिवार को देवभोग पहुंची। इस दौरान श्रीमती राठौर ने ब्लाक एवं जिला अध्यक्ष निर्वाचन हेतु कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की, साथ में प्रदेश काग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती अंबिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, आदिवासी काग्रेस प्रदेस अध्यक्ष जनकराम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू भी उनके साथ कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे ।
कांग्रेस संगठन चुनाव की निर्वाचन अधिकारी अर्चना राठौर देवभोग पहुंची
