स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जजंगिरी की छात्रा कु. जान्हवी छत्रे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी जान्हवी छत्रे को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
शैक्षणिक सत्र 2021- 2022 में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा सम्मान प्रदान करने के लिए 20 जुलाई को नगर पालिका परिषद कुम्हारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का प्रबंधन श्री राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी दुर्ग द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम में मनीष बंछोर (OSD)तथा ग्राम जंजगिरी के पार्षद लोकेश साहू जैसे कई गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रुप में माननीय भूपेश बघेल जी ने अपने हाथों से उच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान किए तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस तरह के सम्मान से वास्तव में बच्चों का मनोबल ऊंचा उठता है ,और बच्चे शिक्षा की ओर आकर्षित होते हैं। सेजेश जंजगीरी के संस्था प्रमुख श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से भावी बच्चे जो अभी 10वीं 12वीं में अध्ययनरत हैं उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा तथा सभी बच्चे अधिक अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे उन्होंने जान्हवी क्षत्रे तथा संस्था के समस्त शिक्षकीय तथा गैर शिक्षकीय स्टाफ को बधाई दी एवं कहा कि भविष्य में शिक्षकों को अधिक मेहनत कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना होगा ताकि संस्था आनेवाले भविष्य में संस्था और गौरवान्वित हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *