किसानों को हो रही खाद संकट एवं अन्य समस्याओं की निराकरण के लिये उतई के भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा

रोशन सिंह@उतई। छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट के अलावा विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग को लेकर ताला बंदी करके विरोध प्रदर्शन किया गया एवं माननीय सुश्री अनुसुईया उइके महामहिम राज्यपाल,छत्तीसगढ़ शासन के नाम सेवा सहकारी समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट के अलावा विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा उतई मंडल के द्वारा उतई सेवा सहकारी समिति के सामने ताला बंदी करके कांग्रेस के भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया
भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है।और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को जिस प्रकार किसानी कार्यों के प्रारंभिक चरण में प्रताड़ित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है। ऐसी दशा में वह प्राइवेट संस्थानों से खाद की खरीदी करने हेतु मजबूर हैं। जहां से कालाबाजारी स्वरूप दुगुने व तिगुने दामों पर खाद की खरीदी हेतु बाध्य है।
किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्रकार ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी को दूर कर किसानों को सोसायटियों के माध्यम से पर्याप्त D.A.P. व UREA प्रदाय किया जाए। सरकार के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर किसानों से की जाने वाली लूट बंद हो।
राज्य की काँग्रेस सरकार में किसानों के तकरीबन 70 हजार पंप कनेक्शन स्थायी हेतु लंबित है। जिनके डिमांड भुगतान हो चुके है। किसानों को स्थायी बोर कनेक्शन प्रदान किया जाय।
पूर्व सोसायटी अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने कहा हैं कि कांग्रेस सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में 2 साल का बोनस देने का वादा किया था। किसानों को 2 साल का लम्बित बोनस प्रदान करें।किसानों को पूर्व के भाजपा सरकार में मिलने वाली विभिन्न सब्सिडी वाली योजनाएं तात्कालिक सरकार ने बन्द कर रखी है। जिसे प्रारम्भ किया जाए। महामंत्री सोनू राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत दो सालों से किसानों के बारदानों में धान खरीदी तो की है, किन्तु उसका भुगतान अब तक किसानों को नहीं किया गया। राज्य सरकार जल्द किसानों को बारदानों का पैसा प्रदाय करें।
राजीव गाँधी न्याय योजना के तहत किसानों को विगत दो सालों से जो अंतिम क़िस्त दिया गया उसमें 30 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कम भुगतान हुआ। यह राशि छोटी है किंतु पूरे प्रदेश में यह लगभग 1 हजार करोड़ का घोटाला है। जब बजट प्रस्तावित होता है। तो यह कटौती क्यों होती है। जाँच का विषय है।कार्यक्रम का आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू,किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्रकार, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्रकार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,भाजयुमों जिला कार्यकारणी सदस्य लुकेश देवांगन,रूप नारायण शर्मा,बृजमोहन साहू,सोहन रिगरी,रामकृष्ण साहू,शत्रुहन साहू,नरेंद्र साहू,नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर,शीतला ठाकुर,बिमला कामड़े,नूतन निर्मलकर,डुमेश साहू,अनिता वैष्णो,द्रोण साहू,हेमंत यादव, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *